पंचायत एवं ग्राम प्रमुखों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात कर विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा

छुरा-** गरियाबंद जिला के जनपद पंचायत छुरा अन्तर्गत ग्राम मड़ेली के पंचायत एवं ग्राम प्रमुखों का प्रतिनिधि मंडल श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर(सरपंच), भीखम सिंह ठाकुर(उपसरपंच), गजेन्द्र ठाकुर(सरपंच प्रतिनिधि), ईश्वर निर्मलकर (ग्रामीण अध्यक्ष),माधव निर्मलकर (ग्रामीण सचिव), गोवर्धन ठाकुर (ग्रा.सहसचिव), गिरधारी सेन (ग्रा.कोषाध्यक्ष), ईश्वर ठाकुर (पंच),लाला राम यदु, भोला राम ठाकुर, ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव (स्वस्थ्य मंत्री), प्रेमसाय सिंह टेकाम (शिक्षा मंत्री), ताम्रध्वज साहू (पी डब्लू डी मंत्री), अमरजीत भगत (प्रभारी मंत्री जिला गरियाबंद), रविन्द्र चौबे (पंचायत एवं जलसंसाधन मंत्री) से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा एवं समस्याओं के बारे विस्तार से चर्चा की ग्राम पंचायत मड़ेली में
नये हाईस्कूल की मांग, पंचायत भवन से वार्ड क्र. 6 -7 के लिए सुगम सड़क की मांग, स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं फार्मसिस्ट की मांग ये प्रमुख मांगें है।
नए हाईस्कूल की स्वीकृति मिलने से स्कूली बच्चों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल के नए भवन में कक्षा के साथ बच्चों के लिए निजी स्कूल की तरह सुविधाएं रहेंगी। वर्तमान में गांव के अन्दर सरकारी स्कूल है,जो केवल मिडिल तक है। स्थिति यह है कि आठवीं की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत गांव के अधिकांश लड़के व लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए गांव से बाहर कई किलोमीटर का सफर तय कर जाते हैं। बाहरी जगहों पर तालीम हासिल करने जाने वाले छात्र छात्राओं को समय पर परिवहन सुविधा भी नहीं मिलती। ऐसे में आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों की आगे की पढ़ाई को पूरा करवाने से पीछे हट जाते है। जिससे गांव की साक्षरता दर में कमी आ रही है। तमाम बातों और असुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए उनकी ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया है।
प्रदेश की अस्सी प्रतिशत जनता गांवो में रहती है, बिना इसके विकास के प्रदेश का विकास संभव नहीं है।
उक्त बातें मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने कही। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का समाधान अति शीघ्र ही पहल करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *