स्कूल में हमर तिरंगा अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद (छग)

गरियाबंद जिला मुख्यालय के नजदीक शासकीय प्राथमिक शाला चिखली में हमर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला चिखली और माध्यमिक शाला चिखली के शाला प्रांगण में देशभक्ति सांस्कृतिक एकल नृत्य, युगल नृत्य और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति छात्र छात्राओं के द्वारा दी गई। साथ ही शिक्षक विद्यार्थी और ग्रामीण महिलाओ के द्वारा इको फ्रेंडली तिरंगा बनाया गया। वही ग्राम से आए हुए महिलाओं द्वारा भी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत चिखली के सरपंच पन्नालाल कंवर और ग्राम के समस्त ग्रामीण व पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को इनाम वितरित किया गया साथ ही महिलाओं की प्रस्तुति पर भी उन्हें इनाम दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वरी सिन्हा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *