पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न अध्यक्ष बने सुनील नामदेव सचिव चुने गए संदीप खर्गवंशी ,,

रायपुर—–सोमवार दिनांक 22 अगस्त 2022 को विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में 11:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान हुआ तत्पश्चात मतगणना हुई सभी विजयी प्रत्याशियों के पदवार नाम घोषित किए गए।
जिसमे अध्यक्ष पद पर सुनील नामदेव 102और सचिव पद पर संदीप खर्गवंशी ने 95 मतों के साथ विजय दर्ज की ।
कर्मचारी संघ के निवृतमान अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने सभी विजयी प्रत्याशीओ शुभकामनाएं दीं और कर्मचारिहित में कर्मचारियों की शेष बची लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए सभी वर्ग के सभी कर्मचारिओ को साथ लेकर संगठित होकर चलने का शुभकामना देते हुए आग्रह किया ।
गौरतलब है कि आप सभी प्रत्याशियों ने अपने आप को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कियाआप सभी की मेहनत रंग लाई जिसकेलिए सभी विजयी प्रत्याशियों को सभी वर्ग के कर्मचारियों ने बधाई दिया।
ज्ञातव्य हो कि यह कर्मचारी संघ का चुनाव है जिसमें सभी वर्ग के कर्मचारी होते है कर्मचारियों में आपस में कोई भेदभाव नहीं है यह चुनाव खेल भावना के साथ लड़ा गया इसलिए सभी वर्ग के कर्मचारी मिलकर हर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का मुकाबला करते हैं और हड़ताल आदि करके सफल भी होते हैं । हम सब एक उच्च शैक्षणिक संस्थान के कर्मचारी हैं । आज के समय में जब कल कारखाने के अशिक्षित मजदूरों को भी सही गलत की पहचान होती है तो हम उच्च शैक्षणिक संस्थान के कर्मचारी होने के नाते उनसे ज्यादा ज्ञान और अनुभव रखते हैं चुनाव में हार जीत होती रहती है, इसलिए इसे खेल भावना के साथ खेलना चाहिए ।
सभी प्रत्याशियों ने जनता जनार्दन के आदेश को
सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्थाहित सर्वोपरि को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारी अपने अपने विभाग में अपने अपने
काम में जुट गए हैं क्योंकि आगामीअक्टूबर नवम्बर माह में संभवतः नेक कीटीम ग्रेडेशन देने आने वाली है।
संघ के निवृतमान अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र बताया कि 6 मार्च 2003 से 5 सितम्बर 2017 तक एवम 25 सितंबर 2019 से 22 अगस्त 2022 तक लगातार संघ के अध्यक्ष एवम सचिव के पद में लंबे अंतराल से कार्य करते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर्मचारियों के हितोंके लिए सातवें वेतनमान और उसके चारो किश्तों के एरियर्स लेने के लिए लड़ते हुए हड़ताल आदि करते हुए अपनी मांगों को कर्मचारियों के ही समर्थन से पूरा कराए है यह कर्मचारियों की एकता और संगठन की शक्ति की जीत को दर्शाता है जिसके लिए संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी के टीम को बधाई देते हुए कर्मचारी हित नए जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *