प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वास्थ्य में परिचर्चा

पाटन। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नारी सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाइटिशियन डॉ. पूनम रतनानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जया जिमनानी विशेषअतिथि श्रीमती जयश्री वर्मा एवं अन्यअतिथि महका खुर्द की उपसरपंच अर्चना यादव, पटवारी रुपाली भट्टाचार्य उपस्थित थी।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती वंदना के साथ हुई तत्पश्चात डाइटीशियन डॉ. पूनम रतनानी ने नारियो को अन्नपूर्णा की संज्ञा दी तथा बताया कि यदि आप घरेलू या कामकाजी महिला हैं तो भी आपका प्रथम दायित्व हैं आपने एवं परिवार के लिए स्वस्थ मन एवं स्वस्थ विचारो के साथ भोजन स्वयं बनाना चाहिए इसके लिए परम्परागत तरीको का उपयोग जैसे कि लोहे की कड़ाही और चूल्हे का प्रयोग आदि।
तदउपरांत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जया जिमनानी ने बताया कि आज की स्त्रियों में आयरन, विटामिन B12,C,D,E और फोलिक एसिड की कमी पाई जाती है जिसे अच्छे खानपान और स्वच्छता से कम किया जा सकता है साथ ही माहवारी से संबंधित समस्या के लक्षण और इसे दूर करने के उपायों को बताया

विशेष अतिथि श्रीमती जयश्री जवाहर वर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण से महिलाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराया साथ ही महिला दिवस की महत्ता को समझाया।
प्रिज्म संस्था की डायरेक्टर श्रीमति ख्याति साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त महिलाओ का अभिनन्दन करते हुए महिलाओ को सशक्त एवं स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ को इस परिचर्चा में अपनी समस्याओं को रखने एवं उसके समाधान के लिए आमंत्रित किया। अंत मे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजना शरद ने अपने उदबोधन में कहा नारियां कोमल होती है पर कमजोर नही वे हर क्षेत्र में अपनी स्थिति सुनिश्चित कर रही है तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन संस्था की शिक्षिका सुश्री राज्यश्री जोशी ने किया । कार्यक्रम का, क्षेत्र की महिलाओं और प्रिज्म संस्था की शिक्षिकाओं ने लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *