मचांदुर और खोपली की सड़के हो चुकी है बद से बत्तर

उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम मचांदुर और खोपली की सड़के बद से बत्तर हो चुकी है जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे हो चुके है जिसके चलते कई मर्तबा सायकल और मोटर सायकल वाले गिर कर चोटिल हो चुके है मगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को इस मार्ग को देखने की फुर्सत नही है।ग्राम खोपली का मुख्य मार्ग विगत कई माह से ऊबड़ खाबड़ स्थिति में है बारिश के समय तो पानी भरे रहने की वजह से बड़े बड़े गढ्ढे दिखाई भी नही देते जिसके चलते रोजमर्रा के कार्य में जाने वाले कई बार गिर गए है।वही स्कूली बच्चों का ड्रेस भी गंदे हो जाते है।जबकि उतई से मचांदुर के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत 3 वर्षो से ठेका दिया गया लेकिन यह मार्ग पूरा नही हुआ है,वही हाल मचांदुर के मुख्य मार्ग का है सड़क के गढ्ढे में में पानी भरे हुए जहा पर बच्चे खेलते हुए नजर आ रहे है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में होते हुए भी सड़क के गढ्ढे को ठेकेदार के माध्यम से समतली करण नही कराया जा रहा है।ग्रामीणों ने कहा है की सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों को कई मर्तबा बोला गया है उसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया जिसका खामियाजा ग्रामीण झेल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *