पूर्व सांसद स्व.ताराचंद साहू की धर्मपत्नी श्रीमती भूषण साहू को तहसील साहू संघ पाटन ने दी श्रद्धांजलि

गुंडेरदेही।तहसील साहू पाटन के पदाधिकारियों ने ग्राम कचांदुर पहुंचकर स्व श्रीमती भूषण साहू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया l तहसील साहू समाज की ओर से सरंक्षक श्री नंदलाल साहू जी, अध्यक्ष दिनेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू जी, जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू जी , महासचिव खेमलाल साहू , संयोजक न्याय प्रकोष्ठ धनराज साहू , सह संयोजक डॉ डोमन लाल साहू, मीडिया प्राभारी किशन हिरवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनमानस पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए l स्व श्रीमति भूषण साहू स्व ताराचंद साहू जी की धर्मपत्नी एवं दीपक ताराचंद साहू की माताश्री थी l लगभग 70 वर्ष की आयु में माताजी का देहावसान हुआ है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *