अनिश्चितकालीन आंदोलन के प्रथम दिवस शामिल हुए कर्मचारी

छुरा- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में आंदोलन के चतुर्थ चरण में विकासखंड मुख्यालय में सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए और अपनी दो सुत्रीय मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किये। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन कर्मचारी संघ, कृषि विभाग, लघुवेतन कर्मचारी संघ, पर्यवेक्षक कल्याण संघ, राजस्व विभाग, सचिव संघ, लिपिक संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग,पीएचई विभाग आदि सभी विभाग के कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग डीए और एचआरए को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में डटे।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुरा के एम आर खान संयोजक,मोतीलाल साहू सह संयोजक,चिंताराम सिन्हा संरक्षक, यशवंत सिन्हा कोषाध्यक्ष, धनंजय वर्मा कार्यकारी सदस्य एवं अध्यक्ष सहा शिक्षक फेडरेशन, यशवंत सिन्हा कोषाध्यक्ष,हीरालाल साहू मीडिया प्रभारी,महेश साहू बीआरसीसी,आईएल ध्रुव सब इंजीनियर जन पंचा,विजय सोनी सचिव संघ जिला अध्यक्ष,गजराज बंजारे ब्लाक अध्यक्ष लिपिक संघ, रेखा देवांगन जिला सचिव पर्यवेक्षक कल्याण संघ,दिनेश कुमार गौर सदस्य छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, मेम सिंह कंवर एडीओ कृषि विभाग,हेमलाल कंवर एडीओ कृषि विभाग,डुमेश्वर साहू जिला संरक्षक वन कर्मचारी संघ,दीनबंधु वैष्णव जिला उपाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन, प्राचार्य यू एस रामगढ़िया, धृतलहरे, तोमर,ओम प्रभा साहू,मीना यादव,सरोज वर्मा, सोनिया ध्रुव, किशन धीतेश, दिनेश साह, तपनेश्वर चौधरी, नटेश्वर नायडू, सुधीर मिश्रा, भगवान सिंह ध्रुव ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *