उतई नगर के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने नगर पंचायत के सामने किया प्रदर्शन

रोशन सिंह@उतई ।नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार के बैनर तले उतई नगर के प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा नगर पंचायत के सामने अपने लंबित मांग एवम समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।उन्होंने मांग पत्र में सफाई कामगारों का वेतन में कटौती,गैर कानूनी छटनी,सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी एवं पी एफ ईएसआई की समुचित लाभ कामगारों को नही मिल रहा है।इन सभी मांग व समस्याओं का निराकरण करने ज्ञापन नियमित कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में चले जाने से नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा को सौंपा गया प्रतिमाह समय पर पगार नही मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है जिससे अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है व कर्मचारियों का शोषण हो रहा है जिस पर नगर पंचायत किसी भी प्रकार से कर्मचारियों का सहयोग नही कर रही है। अपनी मांगों को रखते हुए कहा की वेतन प्रति माह निर्धारित तिथि को मिलना चाहिए ।इस दौरान सफाई यूनियन के अध्यक्ष विष्णु पवार महासचिव मनोज कोसरे योगेश साहू रमेश साहू सुनील पटेल नारायण बंजारे यशवंत ठाकुर संतोष साहू झंकार साहू योगेश जांगड़े रवि गंभीर बबला संजीत कुमार सहित सभी प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद थे।
दूसरी तरफ नगर पंचायत के नियमित अधिकारी कर्मचारी सोमवार को हड़ताल में चले जाने से पूरा शासकीय कार्य ठप्प रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *