एम्स के नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पाजेटिव मिला

रायपुर. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ के लिये बुरी खबर है। एम्स का एक नर्सिंग ऑफिसर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आया है। इसकी पुष्टि एम्स रायपुर ने की है। पॉजिटिव नर्सिंग ऑफिसर मरीजों की देखभाल करता था। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमारे कोरोना योद्धाओं में से एक को पाजेटिव पाया गया है। मैं सभी को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम सभी उसके साथ खड़े हों और उसकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध हों और पूरे मेडिकल स्टाफ के लिए जो हमारे लिए सबसे आगे हैं। उसके शीघ्र ठीक होने की आशा है।

एम्स निदेशक नितिन नागलकर ने बताया कि एक नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पाजीटिव पाया गया है. फ़िलहाल वो ड्यूटी के बाद 14 अप्रैल से क्वारंटाइन में थे. उसमें पिछले 10 दिनों तक कोई लक्षण नहीं था. रिपोर्ट भी निगेटिव आया था. लेकिन इस बार के रिपोर्ट में पॉज़िटिव आया है. सात दिन की ड्यूटी ख़त्म होने के बाद उन्हें ये क्वारंटाइन में रखा गया था. रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें एम्स लाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *