विकास एक सतत प्रक्रिया जो डुंडेरा में निरंतर जारी है-जितेंद्र साहू
उतई। -दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी के अनुशंसा से नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 36 डुंडेरा में 5 लाख रुपये की लागत से भव्य राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण किया जाएगा जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू थे।अध्यक्षता महापौर शशि सिन्हा व विशिष्ठ अतिथि के रूप में सभापति केशव बंछोर.पार्षदगण सनिर साहू,रोहित धनकर,सोनिया देवांगन,रेखा देवी,एल्डरमेन संगीता सिंह,यादव समाज के गोटिया बिसहत यादव व कार्यक्रम आयोजक एल्डरमेन तरुण बंजारे थे।मुख्यातिथि जितेंद्र साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राधा कृष्ण के आशीर्वाद से जन्माष्ठमी के एक दिन पूर्व हुम् सभी राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कर रहे है जो सभी के लिए सौभाग्य की बात है। विकास एक सतत प्रक्रिया है जो की डुंडेरा में निरंतर जारी है,विकास कार्यो में राशि की कोई कमी नही होगी,इसके पूर्व भी डुंडेरा के अनेक मंदिरो का जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है।एल्डरमेन तरुण बंजारे ने डुंडेरा के शीतला मंदिर में कलस निर्माण,बरमदेव मंदिर में रोड निर्माण,डोम शेड निर्माण व पेवर ब्लॉक,शिव मंदिर निर्माण सहित बाबा गुरु घासीदास जी के भव्य मंदिर व गिरौदपुरी मॉडल जैतखाम के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन धनेश मानिकपुरी व संतोष बंजारे ने किया।इस दौरान मुख्यातिथि जितेंद्र साहू को यादव समाज के पदाधिकारियो ने खुमरी व कुलेता पहना कर सम्मान किया।कार्यक्रम में यादव समाज के शत्रुहन यादव,राजेन्द्र यादव,महिला प्रकोष्ठ यादव समाज गायत्री यादव,प्रदीप बंजारे,विधायक प्रतिनिधि लोमन सोनी,संजय साहू,मोनू तिवारी,जीनत साहू,चेतन साहू,तोषण कुर्रे विजय साहू,भूषण यादव,रवि यादव,उपेंद्र यादव,होमेन्द्र साहू,किशन देवांगन,पप्पू निर्मलकर,शुकवारो यादव,कविता यादव,गंगोत्री साहू,लक्ष्मी साहू,हीरा बाई,फनेश साहू,दिनेश बंजारे,तरुण यादव सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे।
