नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का कुम्हारी टोल प्लाजा में भाजपाइयों के किया जोशीला स्वागत

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी । नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के दुर्ग जिला प्रवास के क्रम में कुम्हारी मण्डल भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के समीप उत्साह पूर्वक ढोल ताशे पटाखों के साथ नारेबाजी कर स्वागत किया । पत्रकारों के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को साथ लेकर एकजुटता के साथ 2023 में पुन: कमल खिलाने की बात कही। कुम्हारी के अल्प प्रवास में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उनका काफिला दुर्ग की ओर बढ़ चला । प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने कुम्हारी भाजपा मंडल , युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *