गाड़ी की ठोकर से स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया घंटों चक्काजाम

  • अपनी मांगों को लेकर देर शाम तक सड़क पर बैठे रहे ग्रामीण

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। कॉन्क्रीट मिक्सर मशीन (कैप्सूल वाहन) की ठोकर से स्कूल से घर जा रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उक्त घटना भिलाई-3 क्षेत्रान्तर्गत फोरलेन सड़क के उरला दुग्ध संघ के सामने क्रासिंग पर हुई। मृतिका छात्रा का नाम खुशी साहू पिता महेंद्र साहू (14 वर्ष) ग्राम उरला की रहने वाली है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

घटना के मुताबित ग्राम उरला निवासी खुशी साहू समीप के ग्राम जजंगिरी के सरकारी स्कूल में कक्षा नवमीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह आज भी सायकिल से फोरलेन सड़क पार कर स्कूल से अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान फोरलेन सड़क पर बने क्रासिंग के पास तेज गति से आती हुई मिक्सर कैप्सूल वाहन ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

छात्रा के मौत की की खबर मिलते ही उरला गांव के ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। घटना की ज़िम्मेदार कॉन्क्रीट मिक्सर कैप्सूल मशीन फोरलेन सड़क पर ओवरब्रिज बना रही कंपनी की अधिग्रहित वाहन बताई जा रही है। चक्काजाम की खबर लगते ही सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल, भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा एवं कुम्हारी थाना प्रभारी पी डी चंद्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक निर्माण कंपनी का कोई अधिकारी नही पहुंचा था। फिलहाल अपनी मुवावजे की मांग सहित अन्य कुछ मांगों को लेकर ग्रामीण अभी भी सडक पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *