एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 15 मई तक आवेदन आमंत्रित


कांकेर.एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2020-21 में कक्षा 6वीं में प्रवेश तिथि को संशोधित करते हुए नवीन तिथियॉ जारी की गई है। आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला ने जानकारी दी है कि संशोधित नवीन तिथि अनुसार 15 मई तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में जमा किया जा सकता है तथा प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई दिन रविवार को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक किया जायेगा।
शिक्षण सत्र 2020-21 हेतु पूर्व में जिन विद्यार्थियों के द्वारा आवेदन पत्र जमा किया जा चुका है, उन्हें पृथक से आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रावधान अनुसार कक्षा 5वीं में न्यूनतम 50ः अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। नोवल कारोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के फलस्वरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जनरल प्रमोशन दिये जाने के कारण उक्त शर्त को शिथिल किया गया है। प्रवेश हेतु शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *