भिलाई—छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अधिकारी कर्मचारियों को 6% महंगाई भत्ता को बढाने के फैसले का स्वागत किया है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि अप्रैल मे 11,12ओर 13 अप्रैल को हडताल किए थे तब मुख्यमंत्री ने 5% बढा जिससे प्रदेश महंगाई भत्ता 22% हो गया जबकि केंद्र के कर्मचारियों को 34% प्रतिशंत महंगाई भत्ता मिल रहा था छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ ओर महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा लगातार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता ओर सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड भत्ता देने मांग कर रहा था विगत दिनो मुख्यमंत्री के महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई जिसमे 6% महंगाई भत्ता पर सहमति बनी जिसका आज आदेश जारी हुआ है शेष 6%केंद्र से पीछे रह गया है छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रमुख होते है उनके पास वित्त विभाग है उन्होंने 6% दीपावली दशहरा के आस पास मिल जाएगा ओर गृहभाड भत्ता भी सातवे वेतनमान के अनुरूप दिए जाए मुख्य सचिव के अध्यक्षता मे कमेटी बनी है उसका भी फैसला दीपावली दशहरा के समय हो जाए इसलिए अब आंदोलन की जरूरत नहीं है 6महंगाई भत्ता मिलने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2500 से 3000 ओर तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को लगभग3000 से 4500 वेतन बढेगा महंगाई भत्ता दिए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत करने वाले मे प्रमेश पाल ,जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ,जिला सचिव खिलावन चंद्राकय ,जिला महामंत्री लक्ष्मी कांत धोटे, मोहन राव ,राघवेंद्र साहू ,एम आर शेख ,बी एल वर्मा,मुकेश शर्मा श्रीमती आर विश्वास, मंजू राय, तुरकाने सिस्टर, शंभू राठौर, रोशन सिंह ,धनीराम ठाकुर, यशवंत साहू,मुरली मनोहर वर्मा, गोविंद साहू, रवि ताम्रकार, दीपक गायकवाड़, राकेश यादव, श्रीमती सरस्वती चंद्राकर, भूपेश उपाध्याय , सहित पदाधिकारी गण ने किया है
छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश शासन के 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का स्वागत किया है,,
