शौर्य संगठन ने निकाली 75मीटर लंबे तिरंगे की प्रभातफेरी, सांस्कृतिक परिधान रैली में दिखाई विविधता में एकता

  • विविधता में एकता की मिशाल है भारत- फलेंद्र

रोशन सिंह@उतई ।नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध शौर्य युवा संगठन आदर्श ग्राम कोड़िया के नेतृत्व एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविधता में एकता सांस्कृतिक वेशभूषा रैली व प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
शौर्य संगठन के सचिव एवं मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने कार्यक्रम के सम्बंध में बताते हुए कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष पूरा कर रहा है जिसको पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश को आजाद करने के लिए अनेक वीरो ने अपनी शहादत दी कइयों ने अपनो को खोया है तब जाकर देश आजाद हो पाया है। उन वीरों की कुर्बानियों एवं देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए विविधता में एकता सांस्कृतिक वेशभूषा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूली छात्र अनेक वीर शहीदों एवं महापुरुषों के वेशभूषा में एवं युवाओं ने अलग अलग राज्यों की वेशभूषा व लोककलाओं के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। साथ ही 75 मीटर लंबे तिरंगे एवं 75 राष्ट्रीय ध्वज को हाथ लेकर पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच चन्द्रभान सारथी, उपसरपंच चंद्रकुमार चंद्राकर, पूर्व सरपंच राधेलाल साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष भरत चन्द्राकर, कोड़िया संकुल प्रभारी व प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, संरक्षक उमेश साहू, मलेश निषाद, दिनेश दीपक, रामचरण भारद्वाज, चुन्नीलाल चन्द्राकर व अन्य गणमान्य विशेष रूप से मौजूद थे।
प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज का दिन देश को स्वतंत्र करने के लिए जिन राष्ट्र सपूतों ने बलिदान दिया और बहुत कष्ट सहे उन्हें याद करने का यह दिन है। शौर्य संगठन द्वारा इस अवसर को यादगार बनाने किया गया विशेष आयोजन अत्यंत ही सराहनीय है।
शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने अमृत महोत्सव का उद्देश्य बताते हुए कहा सम्पूर्ण भारतवर्ष 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। भारत देश में अनेक विविधता होने के बावजूद एकता की भावना एक मिशाल है और यह भारतीयों की विशेष पहचान है।
दिनेश दीपक जी ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक देशवासियों को देशप्रेम की भावना को जाहिर करने का अनूठा अवसर है।राष्ट्रीय पर्व व देश का सम्मान करना प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है। इस वर्ष देश में आजादी का उत्साह देखते ही बन रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनवाईवी यादवेंद्र साहू, गायत्री, अंजू, ममता, जामिन, श्रद्धा, सेब्या, डॉ सरोज साहू, सुनील डड़सेना, तोपेन्द्र, आंनद, दीपक, चेतना पुलिस हेमपुष्पा भारद्वाज, हुलेश्वरी विश्वकर्मा एवं शाउमावि कोड़िया स्टॉफ सहित शौर्य युवा संगठन के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *