राजस्थान के जालोर मामले को लेकर दोषी पर कठोर कार्यवाही की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
एसडीएम पाटन के टी एल बैठक में चले जाने पर नायब तहसीलदार आलोक वर्मा ने लिया ज्ञापन
बतादे की कुछ दिन पूर्व राजस्थान के जालोर जिले के सुराणा गांव के एक 8 वर्षिय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की उनके ही स्कूल प्यास लगने पर मटके में रखे पानी पी लेने पर वहा पर पदस्थ स्वर्ण प्रधान अध्यापक छैल सिंह राजपूत के द्वारा बेरहमी से 3 री क्लास के मासूम बच्चे को पीट पीट कर मार डाला जिसके विरोध में आरोपी हत्यारे, मनुवादी राक्षस को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को 1करोड़ मुआवजा राशि प्रदान करने भविष्य में ऐसे घटना को रोकने के लिए संविधान में संशोधन कर कठोर से कठोर कानून व्यवस्था बनाए रखने
साथ ही मृत बालक को राष्ट्रीय वीर शहीद के नाम पर अलंकृत करने की मांग को लेकर पाटन विधान सभा के समाज सेवी युवा नेता राजेन्द्र बघेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख समाजिक गण भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव उमेश सोनवानी तहसील परिक्षेत्र सतनामी समाज के अध्य्क्ष भोलेश्वर चंदनिहा गुलाब बंजारे दुर्ग सतनामी समाज प्रमुख गण,भागीरति कुर्रे उमेन्द बंजारे रामेश्वर सोनवानी, विनोद टोडर, भोला बंजारे, रवि शंकर जांगड़े, जीतू सोनवानी ज्ञानेश्वर कुर्रे रवि , भारती जांगड़े आदि समाजिक गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *