पाटन–/छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन के सेनानियों द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर को समेटे भव्य आयोजन गया था जिसमें छत्तीसगढ़िया कलाकारों द्वारा झांकी के रूप में छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों को प्रदर्शित करते हुए हरेली रैली मनाया गया इस कार्यक्रम को लेकर पाटन क्षेत्र के लोगों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह और इंतजार था इसी कारण इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारी मात्रा में लोग शामिल हुए, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संयोजक गिरधर साहू, प्रदेश मंत्री दीलीप मिरी के सांथ-सांथ सभी जिले से संगठन के सेनानियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, अतिथियों के स्वागत व उद्बोधन के पश्चात् मंच मे नन्ही स्वर कोकिला आरु साहू ने जबरदस्त शमा बांधा, रात्रि में लोक प्रयाग राजिम की मनमोहक प्रस्तुति हुई, इस सफल आयोजन लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वालो के प्रति छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन की ओर से जिला उपाध्यक्ष राहुल वर्मा ने आभार प्रकट किया!
हरेली रैली में उमड़ा जनसैलाब, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन द्वारा आयोजित जबर हरेली रैली 14- अगस्त को विशाल जनसमूह के बीच सम्पन्न हुआ,
