उतई ।नगर पंचायत उतई सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।बारिश की वजह से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात रैली नही निकल नही पाई लेकिन शासकीय गैर शासकीय सामाजिक संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा।नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद तोषण साहू प्राचार्य चंद्रकिरण साहू सब इंजीनियर योगेश्वर ठाकुर खुमान सिंह साहू योगेश ठाकुर बहादुर नेताम सतीश पारख रूपनारायण शर्मा गिरधर सोनी आदि थे।नेहरूं नगर उतई में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया।इसी प्रकार नगर के सदभावना चौक,गांधी चौक कालिका मंच इंदिरा नगर आदर्श नगर बजरंग चौक वृहताकार सहकारी समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।
ग्राम पाऊवारा के नवीन आंगनबाड़ी केंद्र में सीमा राकेश हिरवानी ने किया ध्वजारोहण। सीमा हिरवानी ने स्वतंत्रता की 75वीं वषर्गांठ कि समस्त ग्राम वासियों को बधाई दी इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी साहु , सहायिका हेमिन साहु ,पंच ऋषि देशमुख, एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
बरसते पानी में नवीन ग्राम पंचायत करगाडीह के नए पंचायत भवन में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजा रोहण आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान किया गया इसके अलावा शासकीय प्राथमिक शाला व आँगन बाड़ी केंद्र सही गाँव के चौक चौराहों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजा रोहण किया गया।जिसमें क्षेत्र के जनपद सदस्य व कृषि सभापति राकेश हिरवानी ,सरपंच घनश्याम गजपाल,उपसरपंच संतोष सोनवानी,गौठान अध्यक्ष रूपेंद्र साहू, प्राथमिक शाला विधायक प्रतिनिधि जामवन्त गजपाल,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष भेखचन्द साहू,पंच घनश्याम साहू,शीतल यादव,गीता पाटिल,पूजा साहू सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।इस अवसर पर सरपंच घनश्याम गजपाल ने कहा कि स्वाधीनता के सही अर्थों को ग्राम करगाडीह वासी अच्छी तरह समझते है क्योंकि करगाडीह वासियो ने भी अपने अपहचान के लिये काफी संघर्ष किया है।लंबे संघर्ष के बाद 2 जून 2017 को करगाडीह राजस्व ग्राम बना तथा सन 2019 में पंचायत परिसीमन के बाद नया पंचायत बना।इस अवसर पर जनपद सदस्य राकेश हिरवानी ने आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए क्रांतिकारियो को याद किया तथा उनके संघर्षो से हमेशा प्रेरणा लेते रहने को कहा।इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी में, ग्राम पंचायत डूमरडीह ग्राम पंचायत खोपली ग्राम पंचायत पुरई ग्राम पंचायत उमर पोटी आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।
उतई सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया
