पाटन– आज सबेरे से लगातार वर्षा ने भी देश के आन बान शान को फहरने से नही रोक सका, देश भक्ति से ओत प्रोत 15 अगस्त को स्वन्त्रता के 75 वें बर्षगाँठ पर नगर पंचायत में नपा अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने झंडा रोहण किया ,लगातार बरसात के कारण सभा का आयोजन मीटिंग हाल में किया गया जँहा अध्यक्ष श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया,, श्री कश्यप ने सभी नगर वासियों को देश के स्वन्त्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी का ध्यान रखते हुए त्वरित विकास की ओर तेजी से अग्रसर है जिससे प्रदेश वासियो को मूलभूत सुविधांए सहज मिल रही है ,,आभार सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने किया इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले पार्षद लीलाधर वर्मा,लीलेश वर्मा, डोमन भारती, कैलाश देवांगन,मोहन देवांगन,मनीष देवांगन,एल्डर मेन बिसौहा देवांगन, लोकेश नायक,सुनील सोनी,पुरषोत्तम कश्यप,संजय पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, भूपेश कश्यप,मंगल तारे, सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ,अनिरुद्ध नाग,सतीश देवांगन,डॉ मुनेंद्र बिसेन ,टी आर चक्रधारी,पार्षद गण, अधिकारी कर्मचारी एवँ नागरिक उपस्थित रहे
बरसते पानी मे ध्वजारोहण किया,,,नपा अध्यक्ष ने नगर वासियो को स्वन्त्रता दिवस की दी बधाई,,
