नारीबारी —यमुनापार आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए डीजे के साथ बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई
जहां पर वाचस्पति युवा बिग्रेड संगठन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी से भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली यह बाइक तिरंगा यात्रा नारीबारी, गन्ने, डांडो होते हुए जारी बाजार में समापन हुआ
समापन के अवसर पर लोगों को विधायक बारा डॉ वाचस्पति जी संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही हमारे देश की आन, बान और शान है इसका सम्मान देश के सभी नागरिकों को करनी चाहिए।
और हमारे आने वाली पीढ़ी के अंदर देशभक्ति की भावना बरकरार रखने के लिए देश मे केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने यह आजादी का अमृत महोत्सव को जनांदोलन अभियान के रूप में लिया है
जिससे हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर भागीदारी निभानी चाहिए और हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य कार्यकर्ता रखें ताकि देश की यह स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ इतिहास के पन्नों में सदैव के लिए अमर रहे
विश्व पटल पर शान तिरंगा,
लहर लहर जब झूमेगा ।।।
अलख जगेगी राष्ट्रप्रेम की जय जय भारत गूंजेगा ।।
इस मौके पर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री प्रचंड शुक्ला, मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ,उमेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल
उपाध्यक्ष पृथ्वीराज साहू मंडल कार्यालय मंत्री अर्जुन गुप्ता ,
मंडल महामंत्री ऋषि मोदनवाल, पंकज पाण्डेय, मंडल मंत्री कमल सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष अक्षय विश्वकर्मा , आईटी संजीव पांडेय ,शक्ति केंद्र संयोजक अविनाश त्रिपाठी, धर्मराज पाल, नितिन मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, विभूति नारायण,बूथ अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी,विकास सिंह पटेल, राज कुमार केशरवानी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे


