बरसते पानी मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने कांग्रेस सरकार की योजनाओ का किया बखान

रोशन अवस्थी@अमलीपदर। बरसते पानी मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल कांग्रेसीयो ने कांग्रेस सरकार की योजनाओ की किया बखान वही भाजपा को इष्टइंडिया के तर्ज पर भारत को हर तरह से तोड़ने का लगाया आरोप।
कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज अमलीपदर संगठन ब्लॉक के भेजीपदर से निकाली गई थी।छतीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड डायरेक्टर विनोद तिवारी के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई थी।बारिश की परवाह किये बगैर ही ब्लॉक व जिला संगठन के नेताओ ने कांडकेला, छैलडोंगरी,गोलामाल, नयापारा होते 15 किमी की दूरी तय कर अमलीपदर में यात्रा का समापन किया।इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विकास का झांसा देकर रोजगार देने वाले सारे सरकारी उपक्रमो को निजी हाथों में बेंच दिया है।अंग्रेजों के आधिपत्य वाले गुलाम भारत मे जिस तरह भारत के टुकड़े टुकड़े किये गए,उसी की पुनरावृत्ति हो रही है।राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुरे भारत को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस तिरंगा यात्रा में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव,पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि नीरज ठाकुर,कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहु,तिरंगा यात्रा प्रभारी संजय नेताम,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललिता यादव,अनुराग वाघे,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एव कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *