नगर पंचायत पाटन में पेयजल की समस्या पार्षद लीलाधर वर्मा ने करवाया विभाग को ध्यान आकृष्ट

पाटन.नगर पंचायत पाटन के वरिष्ठ पार्षद लीलाधर वर्मा ने नगर के पेयजल समस्या की ओर नपा अध्यक्ष ,पीएचई एव विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है। श्री वर्मा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि पेयजल सम्बन्धी सभी आवश्यक कार्य पूरा हो जाने के बाद भी वृहत पेयजल योजना क्यो प्रारम्भ नही हो पा रही है। जबकि कुछ वार्डो में समस्या विकराल रूप ले रही है वरिष्ठ पार्षद लीलाधर वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गर्मी की दिनों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए पिछले कार्यकाल में वृहद जल आवर्धन योजना की स्वीकृति मिला था जिसमें अखरा, अटारी और पाटन में पानी टँकी का निर्माण के साथ साथ पुराना पानी टँकी के पास इनटेक वेल , वाटर ट्रीटमेंट संयंत्र व टोला में एनीकेट निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है । गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद लीलाधर वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप का पेयजल संकट की ओर ध्यान आकर्षण कराया तो पेयजल संकट को दूर करने के लिए पी एच ई अधिकारियों से चर्चाकर चालू करने की पहल किये थे तब पी एच ई अधिकारी ने पावर सप्लाई की समस्या बताया था जिसे तत्काल अध्यक्ष व नवनिर्वाचित पार्षदों ने मिलकर बिजली अधिकारी से चर्चा कर पावर सप्लाई की समस्या को हल किया था उसके बाद से तीन माह पहले पाइप लाइन का टेस्टिंग चालू हुआ था तो ठकुराइन टोला एनीकेट से इनटेक वेल तक पानी पहुँच गया था साथ ही इनटेक वेल से नवनिर्मित तीनों पानी टँकीयो में भी पानी सप्लाई हो गया था जिससे अधिकारी की चेहरे में मुस्कान के साथ आम नागरिकों में भी खुशी झलक रही थी लेकिन बाद में पी एच ई अधिकारियों ने इस दिशा में गम्भीरता नही दिखाया जिससे गर्मी में अब पेयजल संकट गहराने लगा है ।अगर पी एच ई अधिकारी ध्यान दे तो जल्द आम नागरिकों को पानी की समस्या से निजात मिल सकता है सिर्फ पानी टँकी से डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन का टेस्टिंग करना बाकी है।
कुछ दिन पहले पार्षद लीलाधर वर्मा ने बहुत नाराजगी व्यक्त करते हुए फिर सी एम ओ जितेंद्र कुशवाहा से पेयजल संकट के सम्बंध में चर्चा किया तो सी एम ओ कुशवाहा ने पी एच ई की अनुविभागीय अधिकारी राउत से बात किया तो जल्द टेस्टिंग कार्य पूर्ण कर आम नागरिकों को पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराने की बात कही थी पर इस बात को महीनों बीत गए लेकिन पीएचई विभाग वृहत पेयजल योजना को पूर्ण नही कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *