रायपुर. राजस्थान के कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए राहत की खबर सामने आई है। छात्रों को छत्तीसगढ़ वापस लाने की कवायद शुरू हो चुकी है । उन्हें वापस लाने के लिए सरकार द्वारा बसें भेजी जा रही है। इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर के माध्यम जानकारी साझा की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि लाॅकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए बस भेजी जा रही है। विद्यार्थियों को जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

