लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत किया गया। श्री साव के स्वागत कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर गरियाबंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी राकेश यादव, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, भाजपा युवा नेता आशीष शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, विनोद यादव, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परस देवांगन, फारुख चौधरी, पांडुका मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, गुरूनारायण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, महामंत्री युगल किशोर समदरिया, तोरण सागर, रितेश यादव, लोकेश्वर सिन्हा, प्रकाश सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वही नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि 2023 में अब छत्तीसगढ़ में कमल ही खिलेगा।

