पाटन। 5 माह पूर्व बनी जन कल्याण समिति ने हमर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाटन नगर के नागरिकों को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में जोड़ने और हर घर में तिरंगा फहराने के प्रोत्साहन के लिए आज तिरंगा बाइक रैली का आयोजन कसही के सरपंच राकेश वर्मा के नेतृत्व में किया गया डीजे की धुन और भारत माता की जय कारा वंदे मातरम का आह्वान करते हुए तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पाटन के हृदय स्थल स्वामी आत्मानंद चौक स्वामी में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया । तिरंगा यात्रा आत्मानंद चौक से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड होते हुए पुराना बाजार चौक, महामाया मंदिर रोड से खोरपा-अटारी होते हुए आजाद चौक पहुंची, आजाद चौक से नगर पंचायत की ओर फिर भरर चौक तत्पश्चात कॉलेज रोड होते हुए भाटापारा से इंदिरा नगर में प्रवेश किया, इंदिरा नगर भ्रमण करते हुए वापस आत्मानंद चौक में रैली का समापन हुआ रैली में देवादा, बठेना पंदर सहित आसपास ग्रामों के व पाटन नगर के लोग सम्मिलित हुए । तिरंगा रैली के दौरान पाटन नगर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर एवं मंदिरों में माल्यार्पण व श्रीफल चढ़ाकर कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किए। रैली पश्चात आम सभा का आयोजन किया गया आम सभा के मुख्य अतिथि श्री मेहतर वर्मा राज प्रधान मनवा कुर्मी समाज, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हेमंत देवांगन जी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन व विशेष अतिथि के रुप में श्री भास्कर सावर्णी सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मिलित हुए। सभी अतिथियों को समिति की ओर से पुष्पगुच्छ व पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जन कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर देवांगन ने अमृत महोत्सव मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जन कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में बिस्किट व तोष वितरण किया जाता है साथ ही किसी के जन्म दिवस के अवसर पर जो फल ब्रेड विवरण करना चाहते हैं उनके नाम से फल ब्रेड वितरण किया जाता है। अतिथि उद्बोधन में हेमंत देवांगन जी ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय पाटन में घटित घटनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए वीर शहीदों को नमन करते हुए आज जनकल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्य किया है इसकी दिल खोलकर प्रशंसा किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहत्तर वर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों के योगदान को याद करते हुए आजादी के 75 वर्षों में भारत को सशक्त भारत बनाने में किसानों की भूमिका पर विस्तार से अपना वक्तव्य दिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मधु मंगल प्रसाद सारणी के सुपुत्र भास्कर सावर्णी ने अपने पिताजी के मुख वचनों से स्वतंत्रता आंदोलन की सुनी हुई कहानियों को मंच के माध्यम से शेयर किया । कार्य्रकम का संचालन कर रहे युगल किशोर आडिल ने इस आजादी के अमृत महोत्सव में हमारे पुरखो की बलिदान, को नवीन पीढ़ी को जानना बहुत आवश्यक है और इसकी जानकारी जनमानस तक पहचान अमृत महोत्सव की सार्थकता है।
इस अवसर पर जनकल्याण समिति के सदस्य,जनकल्याण समिति पाटन अध्यक्ष चन्द्रशेखर देवांगन , सदस्य युगल किशारे आडिल, नीलमणी वर्मा, राकेश आडिल, चुम्मन लाल सिन्हा , राज देवांगन, शंकर नाग, हेमन्त बघेल, मोती बघेल, जागेश्वर देशलहरा, जस्सु जितेश वर्मा, अशोक साहू , वरुण साहू, मनोज साहू, देव साहू, सरजू साहू, भूषण वर्मा, कमल देवांगन*। आशीष बंछोर, लुकेश वर्मा, मधुकांत साहू, बबलू साहू, मनीष पटेल, रकजकुमार गुप्तानिक्कू वर्मा, मनोज वर्मा, तरुण साहू सुरेंद्र वर्मा, विजय भंडारी ज्योति वर्मा काजल वर्मा, सहित अंचल के गणमान्य नागरिक युवा वर्ग उपस्थित थे,।
*उद्बोधन पश्चात जन कल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन स्वर्गीय लखन लाल कश्यप की पुत्रवधू पूर्णिमा कश्यप, स्वर्गीय मधुमंगल प्रसाद सारणी के सुपुत्र श्री भास्कर सावर्ण, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए श्री रितेश देवांगन, संदीप बंछोर, बंटी खान को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया , साथ ही सतत कानून व्यवस्था को बनाये रखने जनसेवा करने के लिए एसडीओपी देव्यांश राठौर एवँ थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी सम्मानित किया गया/


