- मिनी माता एवं रेशम लाल जांगड़े जी के पुण्य तिथि पर समाज द्वारा उनके योगदान को याद किया।
- गुरू घासीदास जी एवं ममतामई मिनी माता तथा रेशम जांगड़े जी के बताएं शिक्षा एवं सत्य के रास्ते में चलकर मानव समाज आगे बढ़े
पाटन। तहसील सतनामी समाज पाटन एवं पाटन के वरिष्ठ जनों ने पाटन में मिनी माता चौंक एवं सतनाम भवन में मिनी माता के प्रतिमा एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा आरती कर ममतामई मिनी माता एवं रेशम जांगड़े के योगदान को याद करते हुए नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि देश एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मिनी माता एवं रेशम जांगड़े जी का योगदान अतुलनीय है जो इन्हें सभी के आदर्श एवं वंदनीय बनाते हैं। तत्पश्चात पाटन से तहसील सतनामी समाज पाटन के पदाधिकारीगण सतनाम भवन पाटन में सबसे पहले बाबा गुरु घासीदास, गुरु गद्दी फिर ममतामयी मिनीमाता एवं रेशम लाल जांगड़े जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में तहसील सतनामी समाज पाटन के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें सोहन बघेल अध्यक्ष, कौशल रात्रे सचिव, शिवप्रसाद देशलहरे उपाध्यक्ष ,शिवनंदन बंजारे कोषाध्यक्ष, शीतकरण महिलवार संरक्षक, संजय सोनवानी, राजेश बघेल, कामेश बंजारे सह सचिव, मूशन धृतलहरे रवि जांगड़े,दुजराम टंडन,शिव कुमार नारंग गुरुजी और सुमित भारती मीडिया प्रभारी भीम रेजिमेंट पाटन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
