धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प

छुरा…. ग्राम कोरासी मे भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को हर्षोल्लास परंपरा पूर्वक मनाया गया हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाई सजाई रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हो लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर घर में व्यापक तैयारियां की गई इस दौरान मुंह मीठा करने का दौरा भी जारी रहा अंचल के ग्राम गिधनी में इस वर्ष भी श्रावण मास महापुराण रामायण पाठ पूरे एक महीने तक किया गया जिसका समापन सावन पूर्णिमा रक्षा बंधन के दिन हवन पूजन एवं पूर्ण होती के साथ किया गया श्रावण मास महापुराण रामायण पाठ करने वाले में से कोमलसिंह ठाकुर,पुनितराम ठाकुर,गोवर्धन ठाकुर,गैंदलाल ठाकुर,लेखराम ठाकुर,यादराम ठाकुर,नीलकंण्ठ ठाकुर,तेजनाथ,मोहन,उमेश ठाकुर,श्रावण,योगेंद्र,इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *