गरियाबंद में बांटा जा रहा है निःशुल्क पौधा

गरियाबंद। घरों में पौधारोपण करने के लिए गरियाबंद वन मंडल के वन विभाग ने निःशुल्क पौधारोपण अभियान शुरू किया है। बुधवार को बड़ी तादाद में विभाग ने नगर में घूम-घूम कर आम नागरिकों को पौधे बांटे, जिसमें फलदार पौधे भी शामिल है, नागरिकों ने भी पौधारोपण करने के लिए पौधा लेने में उत्सुकता दिखाई। वैसे देखा जाए तो पर्यावरण को लेकर लोग सजग हो गए हैं, बरसात के मौसम में पौधरोपण करने से पौधे जीवित रहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने फलदार पौधों की नर्सरी तैयार की है। वन विभाग का कहना है कि आम लोगों को वितरण करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त पौधे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *