छुरा – मुख्यालय के कोसमबुड़ा मे स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय कोसमबुड़ा गरियाबंद मे विश्व आदिवासी दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियो और समस्त शिक्षक स्टाफ के द्वारा समाज के वीर सपूत के छायाचित्र और तीर कमान प्रकृति पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। तत्पश्चात छात्र वर्ग से मनीष और छात्रा वर्ग से पायल के द्वारा आगंतुक अतिथियो का पीले चावल और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। फिर कार्यक्रम के उदबोधन की कड़ी मे कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री नीलकंठ ठाकुर (प्रांतअध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ, ग) ने समाज के विकास पर बात कही और शिक्षा के क्षेत्र मे हमारे समाज के लोगो की भूमिका के बारे मे बताया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति तोकेश्वरी मांझी (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा) ने समाज के लक्ष्य और देश के हर कार्य साथ मे साथ मिलाने की बात कही।विशिष्ट अतिथि के रूप मे लेखराज ध्रुवा अध्यक्ष सरपंच संघ, शीतल ध्रुव,समाजसेवी पुनितराम ठाकुर, थे।साथ ही कार्यक्रम मे विद्यालय स्टाफ मे अधीक्षक श्री के.के मरकाम,कन्नौजे मैडम अधिक्षिका,पवन ध्रुव व्याख्याता, प्रशांत कश्यप व्याख्याता,डोमेश साहू व्याख्याता,सागर ध्रूव व्याख्याता,गौकरण साहू,कमलेश साहू व्याख्याता,शिक्षक मे आश्विन तोंडरे, घनश्याम साहू, शत्रूहन साहू,वीरेंद्र तारक, मोहनी मंडावि,रुखमनी गायकवाड, सौरभ कुंजाम,धनेश साहू व्यायाम शिक्षक के साथ विद्यालय के सभी बच्चे और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
एकलव्य आवसीय विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया….
