देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला दारा विधायक व संसदीय सचिव के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी के विशेष उपस्थिति में 09 अगस्त को सिर पर गांधी टोपी और हाथ में तिरंगा लिए आजादी की गौरव भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गयी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 10:30 बजे सालहे बाजार में एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की। पदयात्रा मनकी, राघोनवागांव, रीवागहन, मारीबंगला व देवरीबंगला ग्राम में पहुंची जहां ग्रामीणों ने पदयात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि आजादी प्राप्त करने मैं कांग्रेस का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान शान का प्रतीक है उसे भाजपा के लोग नहीं समझ पा रहे हैं। में आजादी के 75 अमृत वर्षगांठ पर 9 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले स्वाधीनता की गौरव यात्रा निकाली जा रही हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकली जा रही हैं। इसकी सफलता और कुशल संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी संसदीय सचिव व विधायकों को दी है। इनकी अगवाई में विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जा रही हैं।
ग्राम रीवागहन में संसदीय सचिव ने कहा कि स्वाधनीता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच कर आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान और आजादी के बाद नये भारत के निर्माण में कांग्रेस के प्रधानमंत्रि जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव एवं मनमोहन सिंह द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया। भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल सुधाकर का संसदीय सचिव ने घर जाकर सम्मान किया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा मैं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वार, महामंत्री संजीव चौधरी, सुमन सोनबोईर, इंदरचंद बाफना, इंदरमन देशमुख, सरपंच आशीष साहू, युगलकिशोर साहू, विजय तारम, दीपक सिन्हा प्रकाश देवांगन, नोवलदीप जंजीर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
बरसते पानी में संसदीय सचिव ने भारत जोड़ो पदयात्रा की छ: गाव की पदयात्रा में उमड़े ग्रामीण
