सांकरा गौठान में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिये ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सांकरा में भगवान श्री कृष्ण मंदिर निर्माण के लिये गाँव के गौठान में भूमिपूजन ग्राम के वरिष्ठजनो द्वारा किया गया।

गौरतलब हो कि विगत 12 साल से इसी स्थल में कृष्णा जन्माष्ठमी बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। उक्त स्थल में भगवान कृष्ण की मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर गिरवर साहू, तुलाराम यादव, धन्नू सिंगौर, केजराम वैष्णव, वीरू यादव, उत्तम सिंगौर, विजय साहू,कामता सिंगौर, तुलसी यादव, कमल सिंगौर, छोटू यादव, राहुल यादव विकास सिंगौर, कुलदीप सिंगौर सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *