धौंराभांठा में अखंड रामायण का पाठ, दिप प्रज्ज्वलन में शामिल हुवे अतिथिगण

पाटन। समीपस्थ ग्राम धौराभाठा में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है शनिवार को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर, जनपद सदस्य पाटन श्रीमती रचना ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य संध्या वर्मा, समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता प्रदीप चंद्राकर, अगेश्वर साहू, सरपंच पुष्पा नेताम, उपसरपंच राजेश्वरी चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मर्रा सरपंच पालेश्वर ठाकुर, मिथिलेश नेताम, बेनी ठाकुर, छबि ठाकुर, बादल यादव, प्रकाश ठाकुर, आशा बाई, हिमांचल ठाकुर, रोहिणी साहू, सुनीता यादव, दीक्षा साहू, संतोष साहू, दीना ठाकुर, सविता ठाकुर, गोपाल ठाकुर, राजेन्द्र कोटवार, निहाल साहू, इंदु ठाकुर, खम्हण मेश्राम एवं नव तुलसिका महिला मानस मंडली धौंराभांठा के सदस्यगण सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्री रामचंद्र के जीवन को आत्मसात करने अपना वक्तव्य उपस्थित जनों के समक्ष रखा इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने मंच को संबोधित किया। दिप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम पंडित दिनेश शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम देर रात रविवार तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *