देश को आज (शनिवार) को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया है। धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि अल्वा को 182 मत प्राप्त हुए। वहीं 15 वोटों को रद्द कर दिया गया। जगदीप धनखड़ मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसदों में से 725 ने वोट किया। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर सदस्यों की संख्या 788 होती है। जिनमें से उच्च सदन की 8 सीट खाली है। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट करने के लिए पात्र थे।
देश को मिला जगदीप धनखड़ के रूप में नया उपराष्ट्रपति,,11 अगस्त को लेंगे शपथ,
