रायपुर–शिवोम् विद्यापीठ संस्था में बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। 1 से 6 अगस्त तक चलने वाले बैडमिंटन प्रीमियर लीग में शिवोम् विद्यापीठ संस्था के द्वारा संचालित सांकरा, रायपुरा और चांगोराभाटा प्लेयर्स का इंटर स्कूल कॉम्पटीशन कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन अवधेश शर्मा एवं डायरेक्टर प्रणव शर्मा के द्वारा किया।।

शिवोम् विद्यापीठ सीबीएसई सांकरा स्कूल में बैडमिंटन इंटरा कॉम्पटीशन में गर्ल्स जूनियर सिंगल में विनर आरना कौशिक और रनर-अप भूमि अग्रवाल रही। बॉयस जूनियर सिंगल में विनर वंश बावनकर और रनर-अप सूरज कुमावत रहा। रायपुरा स्कूल में बैडमिंटन इंटरा कॉम्पटीशन में गर्ल्स जूनियर सिंगल में विनर शिखा चौहान और रनर-अप अनुष्का पाल रही। बॉयस जूनियर सिंगल में विनर आकाश चौधरी और रनर-अप टोमेंद्र यादव रहा। चांगोराभाटा स्कूल में बैडमिंटन इंटरा कॉम्पटीशन में गर्ल्स जूनियर सिंगल में विनर खुशी नेवारे और रनर-अप देविका बिसेन रही। बॉयस जूनियर सिंगल में विनर तुषार देवांगन और रनर-अप कुनाल चौबे रहा।
बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीनियर फाइनल राउंड 6 अगस्त को क्लब परैसो मारुति लाइफ स्टाइल में हुआ। गर्ल्स सिंगल में विनर सुनिधि ठाकुर रायपुरा कैम्पस और रनर-अप भूमि ठाकुर सांकरा कैम्पस रही। बॉयस सिंगल में विनर हर्षित सोनी सांकरा कैम्पस और रनर-अप विवेक निषाद सांकरा कैम्पस रहा। बॉयस डबल्स में विनर विवेक निषाद व कुणाल पाठक सांकरा कैम्पस और रनर-अप नयन चंद्राकर व दर्शित वेगड़ रायपुरा कैम्पस रहा। मिक्सड डबल्स में विनर वैभव यादव व उषा पालीवाल रायपुरा कैम्पस और विनय वर्मा व सुनिधि ठाकुर रायपुरा कैम्पस रनर-अप रहे।
खेल के दौरान स्टूडेंट्स में उत्साह दिखाई दे रहा था। तालियों की गूंज ने पूरे माहौल को जोश में भर दिया था। सभी प्लेयर्स के शानदार प्रदर्शन की वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की। अंत में स्कूल के पी.टी.आई. राजेश कुमार और अनुपमा मशीह ने सभी विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विनर प्लेयर्स ने ट्रॉफी जीत कर अपना बेहतरीन अनुभव बताया।
शिवोम् स्कूल के चेयरमैन अवधेश शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक क्रियाकलापों के साथ खेल प्रतिभा खोजना और अभ्यास की समुचित व्यवस्था की दिशा में विद्यालय सतत प्रयत्नशील है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष बहुत सारे बच्चे अपनी खेल प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव शर्मा ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर स्टाफ के लिए आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता की सराहना की। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर अशरफ अली , सांकरा प्रिंसिपल श्रीमती जया बंदेलू एवं रायपुरा प्रिंसिपल श्रीमती प्रीतू सिंह एवं समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
