स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक की सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित की गई

भिलाई। अब्दुल रफीक खान वाहन चालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन शासकीय कार्य से अर्द्ध वार्षिक आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हो गये। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई 3 मे सादे समारोह मे उनको विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि सरल, सहज और मृदुभाषी अब्दुल रफीक खान ने स्वास्थ्य विभाग मे सचिव स्वास्थ्य आलोक शुक्ला की वाहन चलाया। वही पूर्व कलेक्टर ठाकुर रामसिंह के वाहन चालक के रूप मे कई वर्ष सेवा प्रदान की है। वी आई पी डयूटी, मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 मे एम्बुलेंस डयूटी, कोविड काल मे लगातार दो वर्ष तक नाइट डयुटी मे मरीजों को शंकराचार्य अस्पताल एवं चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल मे शिफ्ट करना एवं स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर वापस ला कर छोडने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अविभाजित मप्र मे जिला पंचायत दुर्ग मे सेवा प्रदान की है। अधिकांश समय वी वी आई डयुटी मे निःसंकोच होकर कर्तव्य निष्ठा के साथ डयूटी करके कभी विभाग को शिकायत का मौका नहीं दिया है। इस अवसर पर उन्हें मेडिकल आफिसर भिलाई 3 डा अर्चना पांडेय ने विभाग की तरफ से शाल श्रीफल प्रदान किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उनको फूलो के गुलदस्ते भेंट कर स्वास्थ्य जीवन की कामना की है। मौके पर श्रीमती आर विश्वास ,श्रीमती उषा वर्मा, यशवंत साहू, मुरली मनोहर वर्मा, श्रीमती माधुरी बैनर्जी, श्रीमती द्रौपदी साहू, हेमलता निर्मलकर, वर्षा वर्मा, सोनसीर देशलहरे, थानेशवरी साहू,हेमलता गीते ,हर्षा मानिकपूरी, द्रौपदी साहू सहित बडी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *