शासकीय पुर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हारी के छात्र-छात्राओं ने लोगो को दिया स्वच्छता का संदेश

जामगांव-आर। शासकीय पुर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हारी के छात्र-छात्राओं द्वारा ने लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया गया। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक बी एल कौशिक ने बताया कि कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों ने स्वच्छता अभियान का शपथ ग्रहण किये।

नवागांव निवासी कुमारी चंद्रप्रभा साहू कक्षा सातवीं की छात्रा ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता अभियान रैली निकालते हुए पूरे गांव गली मोहल्ला हर नागरिकों को बताया कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं कर के घरों में शौचालय का निर्माण करने तथा उसका उपयोग निश्चित रूप से करें यह संदेश हमसब ग्रामवासी को बताया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश साहू ने किया।

कार्यक्रम में शामिल श्रीमती अनिता शर्मा, सलमा रुही,रुखमनी अय्यर रामेश्वर साहू ,रामअवतार सेन,घनश्याम साहु,माधुरी साहु, सुरुची साहु, राजेश साहु, जितेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *