सुरेगांव में स्तनपान सप्ताह मनाया गया


देवरीबंगला / महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर ग्राम सुरेगांव की आंगनबाड़ी में स्तनपान सप्ताह मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में शिशुवती माता तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्तनपान के फायदे बताए गए। एएनएम नील कुमारी देशमुख ने बताया कि 6 माह तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं देना चाहिए। इसी प्रकार प्रसव के आधे घंटे के अंदर नवजात को स्तनपान शुरू कराना चाहिए। मितानिन प्रेमा देशमुख ने बताया कि मां का दूध बच्चे को पहला टीका है। उन्होंने स्तनपान कराने के तरीके बताएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन कर उनके कुपोषण के स्तर की जांच की। स्तनपान सप्ताह के कार्यक्रम में मितानिन कलीन ठाकुर, शैल देशमुख, अमृत यादव, सावित्री जोशी, सुनीति देशमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगला जोशी, डीलेश देशमुख,राधिका ठाकुर उपस्थित थे। ग्राम केवट नवागांव के आंगनबाड़ी में वजन त्यौहार मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *