रोशन सिंह@उतई। प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप वजन त्यौहार मनाया गया आंगनबाड़ी केंद्र 06 मे महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 1 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक वजन त्यौहार का आयोजन किया गया है जिसमें छोटे बच्चे किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन नाप कर उनके पोषण स्तर को जांचा जा रहा है इसी तारतम्य में आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक छह वार्ड क्रमांक 15 में वजन त्यौहार मनाया गया इस दौरान वार्ड के पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी पार्षद प्रहलाद वर्मा नागरिक गण मुकेश साहू कैलाश देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी ठाकुर पुष्पा नेताम प्रेम कुमारी पटेल आंगनबाड़ी साहिका गर्भवती महिलाएं छोटे बच्चे एवं किशोरिया उपस्थित थी कुल 66 जनो का वजन किया गया पोषण जांच किया गया।
डुमरडीह मे वजन त्यौहार मनाया गया महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 1 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक वजन त्यौहार का आयोजन किया गया है जिसमें छोटे बच्चे का वजन नाप कर उनके पोषण स्तर को जांचा जा रहा है इसी तारतम्य में आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1-2-3में वजन त्यौहार मनाया गया जिसमे टोटल 242 बच्चो का वजन हुआ जिसमे 13 बच्चे कुपोषित निकले ।इस दौरान अजय साहू परियोजना अधिकारी, प्रमिला वर्मा सेक्टर प्रभारी,प्रेमलता बंजारे कार्यकर्ता, उतरा विश्वकर्मा सहयिका बंटी ठाकुर वार्ड पंच जागृति दिनेश, व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
ग्राम पंचायत करगाडीह के आंगन बाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया।जिसमें सरपंच घनश्याम गजपाल ने बच्चो का तिलक लगाकर व आरती लेकर स्वागत किया।इस कार्यक्रम में शून्य से 6 वर्ष के बच्चों का वजन किया गया।इनके अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों के वजन त्यौहार में शामिल हुए परियोजना अधिकारी अजय साहू
