सिपकोना माइनर से किसानों के खेतो के लिए नहर पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसान हुए एकत्रित , सिंचाई विश्राम गृह पहुंचे किसान , कोई भी सक्षम अधिकारी कर्मचारी न पाकर हुए किसान आक्रोशित

किसानों को सिंचाई के लिए समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर अंचल के किसानों को साथ लेकर करेंगे आंदोलन _ धनराज साहू

रानीतराई। पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन अंचल के किसान नहर पानी को मांग को लेकर एकत्रित हो रहे किसानों को अपनी फसल के लिए नहर पानी को आवश्यकता है लेकिन रानीतराई अंचल के किसानों को व्यथा सुनने सिंचाई विश्राम गृह में कोई भी सक्षम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नही होने से किसान परेशान और आक्रोशित हो रहे ,नहर से पानी देने की मांग को लेकर मंगलवार को रानीतराई , असोगा ,कोही , औसर , डीघारी , रेंगाकठेरा , निपनी ,खपरी , करेला ,झाड़मोखली , डीडा भाठा सहित अनेकों ग्रामों के किसान उपस्थित हुए ।

विदित हो रानीतराई दक्षिण पाटन के ग्रामों में खण्ड बारिश व कम बारिश होने से किसानों को अपनी फसल के लिए नहर पानी की आवश्यकता हो रही है लेकिन किसानों की इस समस्या पर शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे जिससे किसानों में आक्रोश है समय रहते सिपकोन्हा माइनर से नहर पानी छोड़ा जाए । प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य व पूर्व पानी पंचायत किसान नेता धनराज साहू ने कहा की किसानों को अभी नहर पानी की अत्यंत आवश्यकता है समय रहते पानी छोड़ा जाय समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर किसानों को साथ लेकर करेंगे किसान आंदोलन ।

पूर्व जनपद सदस्य अशोक शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री के विधानसभा में भी अंचल के किसानों को आज अपने हक की पानी लेने सड़को पर आना पड़ रहा है अंचल के जन प्रतिनिधि भी सो रहे है रानीतराई सिंचाई विभाग आफिस में कोई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नही तो किसान अपनी समस्या को लेकर कहा जावे ।
पूर्व पानी पंचायत अध्यक्ष राधेरमन चंद्राकर ने कहा की जलाशय में पर्याप्त पानी है पर आज किसानों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है नहर में जल्द पानी छोड़े ।

दक्षिण पाटन में बारिश कम होने से विभिन्न ग्रामो असोगा , रानीतराई ,अवसर , डीघारी डिडगा , रेंगा कठेरा, खपरी ,जरवाय ,भांसुली ,करेला , भरर , बीजाभंठा , पहन्दा , सहित अनेकों ग्रामों के लिए सिपकोंन्हा माइनर में नहर पानी छोड़ने की मांग किसान कर रहे है जिससे इन ग्रामो के किसान बंधु अपनी खरीफ धान फसल के रोपाई बियासी सहित खाद छिड़काव कर सके और धान फसल के प्रथम सोपान को पूरा कर फसल को मजबूती प्रदान करने में सहायक हो ।
ठाकुर राम सोनवानी ने कहा की चुकी वर्तमान में तांदूला जलाशय में पर्याप्त पानी है और किसानों को इसकी नितांत आवश्यकता है प्रशासन शासन समय रहते हुये सिपकोंन्हा माइनर में पानी छोड़े और माइनर के अंतिम छोर तक किसानों तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाए

रमेश साहू असोगा , कोमल वर्मा रेंगाकठेरा , नवल वर्मा रानीतराई , गुलाब औसर , नरेश चंदनिहा डिडगा , रमेश साहू असोगा ने कहा की अंचल के किसान नहर पानी के लिए मांग कर रहे शासन प्रशासन गहरी नींद में सो रहे ।
नहर पानी की मांग को लेकर सुबह से ही अंचल के किसान रानीतराइ सिंचाई विश्राम गृह में पहुंच गए थे लेकिन कोई भी अधिकारी नही मिलने से फोन व वाट्स अप के माध्यम से अवगत कराया गया जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व पानी पंचायत अध्यक्ष राधेरमन चंद्राकर , किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ,पूर्व जनपद सदस्य अशोक शर्मा ,ठाकुर राम सोनवानी , औसार सरपंच तेज़ बहादुर खरे , संतोष छन्नू लाल पटेल , कोविंद साहू , रामकृष्ण साहू , प्रदीप चंदनीहा , नरेश चंदनिहाया , पंचू चक्रधारी , राधेश्याम यादव , देवेंद्र चंद्राकर , कोमल वर्मा , नवल वर्मा , सांवत राम निषाद , जितेंद्र बंछोर , कुंभ विश्वकर्मा , उकेश कुमार , ओम नारायण पटेल , जुगन विश्वकर्मा , खोरबहरा पटेल , गजेंद्र कुमार , सूर्यकांत , डी पी खरे सहित अनेकों ग्रामों के किसान उपस्थित रहे ।

अरुण बघेल प्रभारी जेई सिंचाई विभाग रानीतराई ने कहा की जलाशय में पानी है किसानों की मांग पर पानी छोड़ा जाएगा ।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *