रायपुर। छ.ग. राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले संघ के प्रांताध्यक्ष मिलाप यादव के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.07.2022 को धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष से सौजन्य मुलाकत किया गया एवं उनके द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे के संबंध में स्वयं रूचि लेकर विधानसभा प्रश्न लगाने एवं सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से नियमितिकरण के वादें के संबंध में प्रश्न कर, उत्तर प्राप्त करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विदित है कि राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लम्बे अरसे से चली आ रही नियमितिकरण की मांग आज तक पूरी नही हुई है। राज्य के कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा – पत्र में सरकार के बनते ही 10 दिन के भीतर नियमितिकरण करने का वादा किया है। परन्तु सरकार को बने 3 1/2 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण के संबंध में कोई सुध नहीं ली है। इससे राज्य के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आक्रोशित एवं अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है।
तत्कालीन विधानसभा सत्र के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष के द्वारा नियमितिकरण के संबंध में प्रश्न किया गया तो मुख्यमंत्री के द्वारा कुछ विभागों से जानकारी प्राप्त नहीें होने एवं महाधिवक्ता से अभिमत प्राप्त नहीं होने का हवाला दिया गया। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने सदन में ही कड़ी आपत्ति दर्ज की एवं जल्द अभिमत प्राप्त कर, वादें के अनुसार जल्द से जल्द नियमितिकरण करने हेतु कहा गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने उनके सरकार द्वारा किये गये सभी वादों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया एवं नियमितिकरण की कार्यवाही भी जल्द किया जायेगा कहा गया ।
सदन में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये आश्वासन तथा जल्द नियमितिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कहे जाने से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में एक आशा की लहर दौड़ी है एवं आशान्वित है कि सरकार जल्द नियमितिकरण करेगी। इस हेतु संघ मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करता है।
धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष से सौजन्य मुलाकत करने हेतु रायपुर जिला कार्यकारणी जिला अध्यक्ष मनेश बंजारे, दीपक दशमेर, संतोष साहू, गोविंद साहू, किसुन चंद्राकर, प्रेमचंद, संतोष अंबोरे, सुमित एवं अन्य 15 से 20 सदस्य उपस्थित रहें।
