एक अगस्त को हजारों समर्थकों के साथ पंचकोशी यात्रा पर निकलेंगे विधायक धनेंद्र साहू

  • तीन जिले रायपुर,महासमुंद एवं गरियाबंद के सात प्रमुख शिवलिंग में करेंगे जलाभिषेक

अभनपुर/ रायपुर। अभनपुर विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू सोमवार एक अगस्त को हजारों समर्थकों के साथ पंचकोशी यात्रा पर निकलेंगे इस धार्मिक पंचकोशी यात्रा के दौरान तीन प्रमुख जिले रायपुर, महासमुंद एवं गरियाबंद से गुजरते हुए सात प्रमुख शिवलिंगों का विधि- विधान से पूजा-अर्चना एवं जल अभिषेक करेंगें।

गौरतलब हो कि श्री साहू हजारों समर्थकों के साथ बारह- पंद्रह सालों से हर साल सावन महीने के सोमवार को अपने बुलेट मोटरसाइकिल से चिरपरिचित अंदाज में यात्रा पर निकलते हैं और एक परिक्रमा पूरी करते हैं।

पंचकोशी यात्रा की शुरुआत राजिम से करेंगे सुबह 6.00 बजे त्रिवेणी संगम राजिम से जल भरकर कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। कुलेश्वरनाथ जी महाराज का दर्शन- पूजन करने के पश्चात साहू का काफिला पटेवा की और आगे बढ़ेगा जहां पाटेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करेंगे यह यात्रा का प्रथम पड़ाव होगा। इसके पश्चात काफिला चंपारण पहुंचेगा जहां पर चंपेश्वर महादेव का पूजा अर्चना एवं जल अभिषेक पश्चात् छठेरा पहुचेगा जहां तालाब के बीचो-बीच विराजमान विशाल शिवलिंग का जलाभिषेक पश्चात् महासमुंद के ब्रम्हनी के ब्रम्नेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में विराजमान फणीकेश्वर महादेव का पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक कर कोपरा के कोपेश्वर जी का अभिषेक पश्चात कुलेश्वर नाथ पहुंचेंगे जो की अंतिम पड़ाव एवं यात्रा का समापन किया जाएगा इस दौरान काफिला से हजारों समर्थक एवं शिव भक्त के द्वारा बोल बम एवं महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *