राजनांदगांव. जिले के ग्राम डोडिया से जितेंद्र उदय मुदलियार को रात 11बजे फोन आया कि भूमिका साहू महिला जो कि गर्भवती है। जिसकी तबियत खराब हैं और लॉकडाउन होने के कारण गांव से शहर के लिए एबुलेंस एवं कोई भी गाड़ी की सुविधा ना होने के कारण जिला अस्पताल नही पहुंच पा रहे है । इस संकट में जितेंद्र मुदलियार ने खुद अपनी गाड़ी चलते हुये ग्राम डोडिया पहुंच कर उस महिला को अपनी गाड़ी बैठाकर राजनांदगांव जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
