अच्छी खबर: AIIMS रायपुर से एक और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज

रायपुर. देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश से एक अच्छी खबर आ रही है। एम्स में इलाज करा रहे एक और मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ अब एम्स में मरीजों की संख्या घटकर 10 रह गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मरीज के ठीक होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जल्दी ही बाकी के 10 मरीज भी जल्दी स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा, 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर AIIMS रायपुर के द्वारा डिस्चार्ज किया जा रहा है। आशा करता हूँ कि अन्य 10 मरीज भी जल्द स्वस्थ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *