अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन हड़ताल के पांचवे दिन निकाली जाएगी विशाल रैली,,मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन,,

कांकेर–कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कांकेर में सामूहिक अवकाश तीसरा दिन में आप सभी कर्मचारी कामरेड साथियों का स्वागत अभिनन्दन है
महंगाई भत्ता एवँ आवास भत्ता के लिये प्रदेश भर के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर सभी कर्मचारी हड़ताल पर है कर्मचारी संगठन द्वार निरन्तर मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के सन्दर्भ में अवगत करा रहे है इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री के द्वारा मांगे पूरी नही कर मुख्यमंत्री के द्वारा कहा जाता है कि प्रदेश कि अर्थिक स्थिति ठीक नही है लेकिन विगत दिनों छतीसगढ़ में मंत्री एवं विधायको का वेतन तीन साल में दो बार बढ़ाया गया है हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार से अपील किया गया है कि हमें डी ए एवँ एच आर दिया जावे इसमे किसी प्रकार की समझौता नही किया जायेगा संगठन प्रमुख ने सभी से अपील किया है कि संगठन को मज़बूत बनाने के लिये पंडाल पर निश्चित रूप से 10 बजे से 5 बजे तक अपनी उपस्थिति प्रदान करें संघ के पदाधिकारी ने कहा कि यदि मांग पूर्ण नही होता तो कर्मचारी अधिकारी फेडरेश हड़ताल को अनिश्चित कालीन भी कर सकते है सम्भागीय अध्यक्ष दीपक झा के कहा कि हड़ताल के पांचवे दिन विशाल रैली निकाली जाएगी एवँ कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा फेडरेशन के जिला संयोजक प्रमोद तिवारी,अध्यक्ष दीपक झा,धनराज टांडिया,संतराम टांडिया,सुरेंद्र ठाकुर,निर्मल चोपड़ा, सोहन लाल पटेल,हेमन्त टंकसले, अजय तिवारी के अलावा अन्य उपश्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *