राकेश कुमार मगरलोड न्यूज़24कैरेट @धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के कर्मचारियों का आंदोलन कि द्वितीय चरण मे दो सुत्रीय मांग महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता को लेकर मगरलोड ब्लॉक के कर्मचारी पांच दिवसीय आन्दोलन के प्रथम दिवस को मगरलोड़ के राम लीला मैदान में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी मांग को लेकर (सरकार) शासन के प्रति विरोध प्रदर्शन करते, हुए विभिन्न अधिकारी गण अपने सम्बोधन में कहे, फेडरेशन ब्लाक संयोजक दयाराम साहू ने बताया कि कर्मचारी शासन के हठ धर्मिता से काफी अक्रोशित है। आने वाले दिनों में और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने मांग को लेकर लगातार आंदोलन संघर्ष करेंगे। इसी तरह प्रवक्ता देवेश कुमार साहू ने कहा कि राज्य सरकार समस्त अधिकारी, कर्मचारियों कि वेतन मे भारी कटौती कर रहा है। केन्द्र मे महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत प्रदान किया जा रहा है, मगर हमारे राज्य में सिर्फ 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा, जिससे कर्मचारी अधिकारी को माह मे 4000 से 16000 रूपये का प्रतिमाह नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही गृह भाड़ा भत्ता आज भी 6 पर ही वेतनमान के तर्ज पर दिया जा रहा है जो कि बहुत बड़ी विसंगति को दर्शाती है। कर्मचारी अधिकारी संघ के ब्लाक संरक्षक ओंकार सिन्हा ने बताया कि मांग जल्द पुरा नही होने उग्र आन्दोलन कि चेतावनी दी गयी है। और आगामी समय पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। मुख्य रूप से कार्यक्रम संचालन महासचिव मुकेश कुमार साहू ने किया तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से तोमन साहू, छ.ग. शिक्षक संघ से दयाराम साहू, छ.ग. संयुक्त शिक्षक संघ से जयंत साहू, छ.ग. कृषी स्तानक संघ से केवल सिंह कश्यप, छ.ग वन कर्मचारी संघ से मुकुंद राव वाहने, राजस्व पटवारी संघ से रविकांत दिली, लिपिक संघ से आशीष गजेन्द्र, यशवंत यदु, कर्मचारी काग्रेश से कुलेश्वर सिन्हा स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ से, के आर साहु चन्द्रशेखर साहू, महिला बाल विकास से नंदा सिंग, आई टी आई से महेश सिन्हा सचिव संघ से हेमलाल यादव नगर निकाय से शेखन साहू के साथ सैकड़ों कि संख्या मे कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हुए।
मगरलोड ब्लॉक में महंगाई भत्ता और आवास भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल
