पाटन–छतीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 25 से 29 जुलाई तक घोषित हड़ताल के दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन के पहले कारगिल युद्ध मे अमर शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन धारण कर भाव पूर्ण श्रधांजलि देने के पश्चात देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता,7 वें वेतनमान का आधार पर एचआरए देने के मांग को लेकर धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया गया मंच संचालन लिपिक संघ के सम्भागीय अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा ने किया,,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि छतीसगढ़ की वित्तीय स्थिति ठीक है तो वह नेताओं के लिये है आंदोलन कर्मचारी कर रहे है और वेतन विधायक,मंत्रियों का बढ़ रहा है ,कर्मचारी नेताओ ने कहा कि बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की सरकार को सत्ता सौपी गई थी पर यह सरकार कर्मचारी हित में काम नही कर रही है सभी ने कहा कि छतीसगढ़ में अन्य राज्यो से कर्मचारी के लिये दी जानी वाली महंगाई भत्ता कम है धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू,सहायक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद देवांगन, व्यख्याता संघ के दुलार सिंह ठाकुर,पेंशनर समाज के अध्यक्ष हीरासिंह वर्मा, कृषि स्नातक संघ मिथलेश साहू,लिपिक संघ के सम्भाग अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष गोपेन्द्र चन्द्राकर,जनपद कर्मचारी संघ ध्रुव सिन्हा, स्वीपर संघ के व्यसनारायन बांधे, जिलाध्यक्ष ललित कौशिक, विक्रम यादव,लोक निर्माण संघ कपिल सिन्हा सहित अभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही,,

