केंद्र के समान महंगाई एवं गृह भाड़ा भत्ते की मांग हेतु तकनीकी शिक्षण संस्थाएं बंद, परीक्षा स्थगित – शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष।


रायपुर। प्रदेश बनने के बाद यह पहला अवसर है कि अधिकारी कर्मचारीयों ने मंहगाई एवं गृह भाड़ा भत्ते के लिए सप्ताह भर सामुहिक अवकाश लेकर आंदोलन किया। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि फेडरेशन के आव्हान पर शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अधिकारी कर्मचारी पांच दिन के हड़ताल पर हैं। वराठे ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में फेडरेशन से जुड़े हुए 89 संगठनों जिसमें प्रथम श्रेणी अधिकारी से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक शामिल हैं, अपने मौलिक अधिकार के लिए हड़ताल पर हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा है। जो राज्य सरकार के कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। डीए और एचआरए की मांग हेतु प्रदेश के शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अधिकारी कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर फेडरेशन के साथ आंदोलन में शामिल हो गए। हड़ताल के कारण छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच की परीक्षा आगे बढ़ा दी। एसोसिएशन के डा अजय त्रिपाठी, दीपक पटेल, हर्षल मोहिते, पुष्पेंद्र वर्मा, हुसैन उल्ला खान, प्रदीप राजपूत, सतीश कुमार ठाकुर, बलवंत कोर्राम, जनक निशाद, चन्दन कुमार, महेश देवांगन और सभी सदस्यों ने जिला तथा ब्लाक लेवल पर मोर्चा संभाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *