खेल प्रेमी युवाओं ने अपने सूझ बूझ से अपने लिये खेल मैदान बनाया,,

पाटन– खेल के प्रति सजगता एवँ युवाओं के एकता के सामने सफलता ही हाथ लगती है ऐसे ही वाक्या मुख्यालय के समीप ग्राम सोनपुर के युवाओं ने कर दिखाया है पिछले 2 दशक से शासन से खेल मैदान के लिये मांग कर रहे थे जब शासन की ओर से महत्व नही मिला तो ग्राम सोनपुर के युवाओं खुद से ही खेल मैदान बनाने का संकल्प लिया फिर सभी ने मिलकर पहल किया खेल मैदान के लिए उपयुक्त जमीन देखी गईं जिसमे पूर्व से ही किसी का कब्जा था उस कब्जाधारी से कब्जा छोड़ने के लिए निवेदन किया गया कब्जा धारी ने गांव के लिए खेल मैदान एवँ युवाओं के सेहत का ध्यान रखते हुए उसने अपना कब्जा छोड़ने सहमती दी और कब्जा छोड़ दिया फिर युवाओं ने उस जमीन को समतल कर खेलने योग्य बनाया ज्ञात हो कि ज्वाला माँ क्रीडा मण्डल के द्वारा हर साल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करती है जिसमे सैकड़ो युवा हिस्सा लेकर लाभ उठाते है इसके साथ ही जय ज्वाला क्रिकेट क्लब भी क्रिकेट खेल का आयोजन करती है अब सभी युवाओं के सहयोग से ग्राम सोनपुर को खेल मैदान मिल गया है जिससे सभी मे प्रसन्नता है इस कार्य को सफल बनाने में ग्रामवासियों सहित जय ज्वाला माँ क्रीड़ा मण्डल एवं जय ज्वाला क्रिकेट क्लब के सदस्य रूपेश कुमार,देवेंद्र कुम्भकार,शीत बसन्त टण्डन,पुरषोत्तम निषादभूपेंद्र ,शेखर रोशन सहित सभी का सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *