रायपुर। धोबी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी ग्रुप के पदाधिकारियों का एक दिवसीय आवश्यक बैठक दिनांक 24.07. 2022 रविवार को रायपुर के, राजा तालाब के पास सामुदायिक भवन में रखा गया था। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा समाज के इष्टदेव संत गाडगे जी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्रदेश भर से पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियों कोर कमेटी ग्रुप के पदाधिकारियों महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से अपना अपना परिचय दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर के द्वारा किया गया। बैठक में बलौदाबाजार में संपन्न हुए प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के आय व्यय का लेखा जोखा प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनोजे के द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रदेश महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश व जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही रजक कार्ड बोर्ड एवं आरक्षण के संबंध में भी चर्चा किया गया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के समय कुछ प्रदेश पदाधिकारियों के ऊपर झूठी शिकायत किया गया था उक्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के लिए महत्वपूर्ण आरक्षण व रजक कार्ड बोर्ड के गठन के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए आय-व्यय के लेखा जोखा पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा संतुष्टि जाहिर की गई। एक दिवसीय आवश्यक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कनौजे नरेंद्र निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश सलाहकार बीपी बलभद्र भरत निर्मलकर महेश कुमार निर्मलकर प्रदेश महामंत्री नरेंद्र चौधरी प्रदेश प्रवक्ता भागीरथी निर्मलकर लखन निर्मलकर प्रदेश सचिव कैलाश सोनवानी प्रदेश संगठन सचिव लोमस कुमार युवा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कनौजे प्रदेश कार्यकारिणी शैलेंद्र निर्मलकर मनोज निर्मलकर मोतीलाल कनौजे राजेंद्र निर्मलकर ईश्वर राम निर्मलकर अश्वनी रजक सुभाष बुंदेल राधेश्याम बुंदेल कैलाश चौधरी युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र रजक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोषी निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजनी निर्मलकर नेम बाई निर्मलकर सुनीती रजक रेवती निर्मलकर रुखमणी निर्मलकर सहित प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नेमचंद निर्मलकर के द्वारा दिया गया।
रजक कार बोर्ड का गठन अभी तक नहीं करने पर धोबी समाज में दिखा सरकार के प्रति आक्रोश
