पाटन– छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन द्वारा आगामी 14 अगस्त को जबर हरेली रैली का आयोजन किया जा रहा है ,
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ब्लाक संयोजक बबलू साहू ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि – छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार यूं तो 28 जुलाई को है लेकीन विभिन्न जगहों पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का लगातार कार्यक्रम आयोजित है जिसे देखते हुए पाटन द्वारा 14 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की धरोहर संस्कृति तथा लोक कला का विशेष ध्यान रखा जाएगा, गेंड़ी नृत्य, कर्मा ,सुआ, ददरिया,पंथी नृत्य, बॉस शिल्प कलाकारी, बैल गाड़ी जुलूस व बस्तरिया संस्कृति की झलक छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी के रूप में रहेंगे, इस पावन बेला में संध्याकालीन लोक कलामंच कार्यक्रम- लोक प्रयाग राजिम का आयोजन किया गया है, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक कांती कार्तिक यादव,ओपी देवांगन, गायिका आरु साहू की भी उपस्थिति होगी। साथ ही विभिन्न छत्तीसगढ़ी कलाकार उपस्थित रहेंगे, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पाटन क्षेत्र के सभी लोगों को शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना दुर्ग जिला महामंत्री अशोक साहू, अध्यक्ष मधुकांत साहू, मीडिया प्रभारी विजयकांत साहू, ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, युवा महामंत्री मनीष ध्रुव, छात्र क्रान्ति सेना अध्यक्ष शिवा सिन्हा,युवा अध्यक्ष भोला वर्मा, रंजीत ठाकुर,पंकज वर्मा,पंकज ठाकुर,घनश्याम नेताम जगदीश साहू सुभाष साहू, शशांक बारले, खिलेश साहू, पंकज साथ ही उतई के सेनानीगण भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन 14 अगस्त के मनाही जब्बर हरेली ,,तैयारी बर बइठका होइस
